पंजाब
जेल में कैदी की मौत गोइंदवाल जेल में एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई
Rounak Dey
30 March 2023 2:54 PM IST

x
जिसमें अंकित सेरसा के अलावा और भी कई गैंगस्टर नजर आए थे। इस दौरान गैंगस्टर जश्न मनाते नजर आए।
Prisoner Death in Jail: पंजाब की गोइंदवाल साहिब जेल एक बार फिर सुर्खियों में है। बता दें कि बीती रात गोइंदवाल जेल में एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. जिसकी पहचान बलविंदर सिंह के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक कैदी ईशनिंदा के एक मामले में जेल में बंद था. जो तरनतारन के मालमोहरी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल अधिकारी इस मामले को आत्महत्या का मामला बता रहे हैं. उनके अनुसार कैदी की मौत पंखे से लटकने से हुई है।
साफ है कि गोइंदवाल साहिब की जेल पहले भी सवालों के घेरे में रही है. मूसेवाला के हत्यारों के बीच गोइंदवाल जेल से गैंगवार के बाद दो वीडियो सामने आए. जिसके बाद पुलिस प्रशासन की कार्रवाई सवालों के घेरे में आ गई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो को लॉरेंस गैंग के सचिन भिवानी ने बनाया है। जिसमें अंकित सेरसा के अलावा और भी कई गैंगस्टर नजर आए थे। इस दौरान गैंगस्टर जश्न मनाते नजर आए।
Next Story





