पंजाब
पराली जलाने की समस्या पर बोले प्रताप बाजवा, ट्वीट कर कही ये बात
Shantanu Roy
11 Oct 2022 12:20 PM GMT

x
बड़ी खबर
चंडीगढ़। पराली जलाने की लगातार बढ़ रही घटनाओं को लेकर विरोधी दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने केंद्र की भाजपा सरकार के अलावा दिल्ली और पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। प्रताप बाजवा ने एक टवीट करते हुए कहा है कि केंद्र की भाजपा और दिल्ली और पंजाब की 'आप' सरकार पराली जलाने के मामलों में असफल रही हैं।
बता दें कि पंजाब के कृषि विभाग द्वारा पूरी कोशिश की जा रही है कि किसान पराली न जलाएं। इस मुहिम के लिए सरकार की तरफ से लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इसके बावजूद किसानों द्वारा जलाने का सिलसिला लगातार जारी है। जानकारी अनुसार पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में एक दिन में पराली जलाने के 711 मामले सामने आए हैं, जोकि काफी चिंता का विषय है।
Next Story