पंजाब

मेंटल अस्पताल से फरार आतंकी के घर पहुंची पुलिस, पढ़ें पूरी खबर

Gulabi Jagat
4 Sep 2022 3:12 PM GMT
मेंटल अस्पताल से फरार आतंकी के घर पहुंची पुलिस, पढ़ें पूरी खबर
x
गुरदासपुर। थाना तिब्बड़ पुलिस ने मेंटल अस्पताल से फरार आतंकी की तलाश में उसके घर पहुंची पुलिस पार्टी में शामिल एएसआई पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करने के चार आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सभी आरोपित फरार बताए जाते हैं। एसएचओ अमरीक सिंह ने बताया कि केंद्रीय जेल में विभिन्न केसों में बंद आरोपित आशीष मसीह पुत्र जोबन मसीह निवासी गोहत पोखर इलाज के लिए मेंटल अस्पताल अमृतसर में दाखिल हुआ था। वहां पर वह पुलिस गार्द को चकमा देकर फरार हो गया।
पुलिस काे घर के अंदर जाने से रोका
पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देश पर वह आरोपित के घर पर रेडकर उसे पकड़ने के लिए पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे थे। वहां पर आरोपित जोबन मसीह पुत्र गुलजार मसीह, वीनस पत्नी जोबन मसीह, महक पुत्री जोबन मसीह निवासी गोहत पोखर और चाहत निवासी गुरदासपुर मौजूद थे। आरोपितों ने उन्हें घर के अंदर जाने से रोका और दरवाजा बंद कर जबरन घर के बाहर खड़ी कार में बैठ गए।
एएसआइ पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास
आरोपित जोबन मसीह ने कार स्टार्ट कर भागने का प्रयास किया तो एएसआइ रछपाल सिंह ने उसे आगे होकर रोकने का प्रयास किया। आरोपित ने मार डालने की नीयत से एएसआइ पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। एएसआी ने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पंजाब में पिछले दिनाें कई जगह मिले थे आरडीएक्स
23 दिसंबर 2021 को लुधियाना के कोर्ट कांप्लेक्स में ब्लास्ट हुआ था।
11 जनवरी को पुलिस ने गुरदासपुर से ढाई किलो आरडीएक्स बरामद किया।
14 जनवरी को अमृतसर में 5 किलो विस्फोटक मिला।
21 जनवरी को फिर गुरदासपुर से 2 हैंड ग्रेनेड और 4 किलो आरडीएक्स मिला था।
23 अप्रैल को चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल के बाहर टिफिन बम मिला। जिसमें आरडीएक्स भरा था।
5 मई को हरियाणा की करनाल पुलिस ने इनोवा सवार 4 आतंकियों को 4 किलो आरडीएक्स बरामद।
9 मई काे ही तरनतारन में खंडहर में छिपाया साढ़े 3 किलो आरडीएक्स बरामद।
Gulabi Jagat

Gulabi Jagat

    Next Story