पंजाब
बर्खास्त इंस्पेक्टर के घर पुलिस की रेड, बरामद हुआ ये सब सामान
Shantanu Roy
1 Aug 2022 3:54 PM GMT

x
बड़ी खबर
फिरोजपुर। मुख्यमंत्री मान और डी.जी.पी. पंजाब के निर्देशानुसार नारकोटिक्स कंट्रोल सेल फिरोजपुर इंचार्ज इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह बाजवा, ए.एस.आई. अंग्रेज सिंह और हेड कांस्टेबल जोगिंदर सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले नारकोटिक्स कंट्रोल सेल फिरोजपुर पुलिस ने 2 युवकों के खिलाफ एक किलो हेरोइन और 5 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद करने का मामला दर्ज किया गया था। यह मामला झूठा साबित होने के पंजाब सरकार ने यह एक्शन लिया है। इन पुलिस कर्मियों के खिलाफ फिरोजपुर पुलिस द्वारा आई.पी.सी. और एन.डी.पी.एस. एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिसमें ए.एस.आई. अंग्रेज सिंह और हेड कांस्टेबल जोगिंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
जो 2 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर हैं, जबकि इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह बाजवा अभी भी फरार है। आरोप है कि उन्होंने 2 युवकों के खिलाफ हेरोइन व नशीला पदार्थ बरामद करने का झूठा मामला दर्ज कर करीब 81 लाख रुपए अपने पास रखे हैं। आज फिरोजपुर पुलिस ने ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की उपस्थिति में बर्खास्त नारकोटिक्स कंट्रोल सेल इंचार्ज इंस्पेकटर परमिंदर सिंह बाजवा के घर रेड करके तलाशी ली। इस दौरान पुलिस 3710 नशीली गोलिया तथा 4.7 नशीला पाउडर बरामद किया। इस बरामदगी के संबंध में कुलगढ़ी थाने में परमिंदर सिंह बाजवा के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला संख्या 99 दर्ज किया गया है।
Next Story