पंजाब

मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में पुलिस अफसर गिरफ्तार करोड़ों की हेरोइन बरामद

Teja
25 Nov 2022 12:01 AM IST
मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में पुलिस अफसर गिरफ्तार करोड़ों की हेरोइन बरामद
x
लुधियाना। पंजाब में एक पुलिस अधिकारी पर मादक पदार्थों की तस्करी का आरोप लगा है। स्पेशल टास्क फोर्स एसटीएफ ने बुधवार को थाना डिवीजन नंबर 5 के एडीशनल एसएचओ को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि आरोपी की निशानदेही पर करोड़ों रुपए की हेरोइन बरामद की गई है। पंजाब सरकार और पुलिस की सख्ती के बावजूद राज्य में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
शहर में नशा तस्करी का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। पंजाब पुलिस ने 5 जुलाई 2022 से अब तक 1097 बड़े तस्करों समेत 6997 नशा-तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस दौरान पुलिस ने 580 व्यापारिक मामलों समेत कुल 5346 एफआइआर भी दर्ज की हैं। पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए सीएम भगवंत मान के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत पुलिस द्वारा व्यापक नशा विरोधी मुहिम चलाई जा रही है। लुधियाना जिले का गांव तलवंडी नशे के लिए काफी बदनाम है।
Next Story