पंजाब
इस जिले की पुलिस को मिला गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का रिमांड
Shantanu Roy
29 Sep 2022 2:22 PM GMT

x
बड़ी खबर
तरनतारन। विभिन्न केसों में नामजद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को तरनतारन पुलिस द्वारा प्रोडक्शन वारंट पर लाकर 5 दिनों का रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस ने अगली पूछताछ शुरु कर दी है। गौरतलब है कि जग्गू भगवानपुरिया के खिलाफ जिले भर में करीब 3 से अधिक केस दर्ज हैं। जग्गू भगवानपुरिया के खिलाफ विभिन्न थानों में करीब 50 से अधिक केस दर्ज हैं। प्राप्त सूचना के अनुसार गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को जिला तरनतारन की पुलिस अमृतसर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है।
भारी सुरक्षा बलों की मौजूदगी में बुधवार को जिला पुलिस द्वारा थाना सदर तरनतारन में आर्म्स एक्ट व लूट करने संबंधित दर्ज केस को लेकर जग्गू भगवानपुरिया को ए.सी.जे.एम. बगीचा सिंह की माननीय अदालत में पेश किया गया। पुलिस को माननीय अदालत से जग्गू भगवानपुरिया का 5 दिनों का रिमांड हासिल हुआ है। पुलिस ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया से अगली पूछताछ शुरु कर दी है। जानकारी देते हुए एस.पी. (आई.) विशालजीत सिंह ने बताया कि जग्गू भगवानपुरिया के खिलाफ जिले में करीब 3 केस दर्ज हैं। इनमें थाना सराय अमानत खां में एन.डी.पी.एस. एक्ट, थाना गोइंदवाल साहिब में धारा-307 व थाना सदर तरनतारन में आर्म्स एक्ट सहित लूट करने के केस शामिल हैं। जग्गू भगवानपुरिया के साथ की जाने वाली पूछताछ से कई अहम खुलासे होने की संभावना है।
Next Story