
x
बड़ी खबर
खन्ना। पुलिस ने 1 किलो 500 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। थानेदार संतोख सिंह ने बताया कि उनकी अगुवाई में पुलिस पार्टी प्रिसटाइन माल के पास मौजूद थी तो इसी दौरान एक पैदल आ रहा व्यक्ति पुलिस को देख छिप गया। पुलिस ने उसे पकड़ा तो उसकी शिनाख्त मदन सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी नींवी आबादी जालंधर के तौर पर हुई। उसके बैग से 1 किलो 500 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी का रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान पता किया जा रहा है कि आरोपी कहां से चरस लाकर कहां सप्लाई करता था और कब से इस धंधे में जुड़ा हुआ है।
Next Story