पंजाब

पुलिस ने चोरों के गिरोह का किया पर्दाफाश

Admin4
6 March 2023 7:20 AM GMT
पुलिस ने चोरों के गिरोह का किया पर्दाफाश
x

जालंधर। शहर में पिछले दिनों काफी चोरी की वारदातें सामने आई थी। जिनमें चोर दुकान और घर के बाहर खड़ी एक्टिवा और मोटरसाइकिल को चुरा कर फरार हो जाते थे। इस मामले में जालंधर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने चोरों के गिरोह के एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है और उससे 4 एक्टिवा और 4 बाइक बरामद की है।

इस मामले की जानकारी देते हुए जालंधर के ए.डी.सी.पी. 2 आदित्य जैन ने बताया कि पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल के आदेशों पर यह कार्रवाई हुई है। पुलिस ने रोनिश भंडारी बस्ती शेख निवासी को गिरफ्तार किया है। जबकि इसके दो साथियों को ट्रेस किया जा रहा है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Next Story