पंजाब

हैरोइन सप्लाई करने वाले एक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्त्तार

Admin4
7 Feb 2023 7:28 AM GMT
हैरोइन सप्लाई करने वाले एक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्त्तार
x
लुधियाना। पिता की कपड़े की दुकान की आड़ में हैरोइन सप्लाई करने वाले एक तस्कर को सी.आई.ए.-1 की पुलिस ने काबू किया है। आरोपी से 340 ग्राम हैरोइन बरामद की गई है। आरोपी पटियाला के नाभा गेट का रहने वाला कर्मजीत सिंह उर्फ सोनू है। उसके खिलाफ थाना साहनेवाल में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी ए.एस.आई. बलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने साहनेवाल के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पटियाला से हैरोइन सप्लाई करने आया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी से हैरोइन और एक इलैक्ट्रॉनिक कंडा भी बरामद किया गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके पास कोई काम-धंधा नहीं था और वह पिता के साथ उनकी कपड़े की दुकान पर बैठता था। शॉर्टकट तरीके से पैसा कमाने के लिए आरोपी ने नशा तस्करी का धंधा करने की प्लानिंग बनाई। वह गट्टू नामक तस्कर से हैरोइन की खेप मंगवाता और उसे आगे सप्लाई करता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी काफी समय से हैरोइन तस्करी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर उसे रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है कि उसके साथ कितने लोग हैं और वह किन लोगों को हैरोइन सप्लाई देने के लिए आता है।
Next Story