
x
बड़ी खबर
लोपोके। अमृतसर ग्रामीण थाना लोपोके ने नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को एक किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी मनतेज सिंह लोपोके ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर एस.आई. नरपिंदर सिंह व पुलिस पार्टी ने पुल ड्रेन गांव बोपाराय बाज सिंह लागे नाकाबंदी की हुई थी। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति को रोका। पुलिस ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक किलो हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान सुखदेव सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने हेरोइन को कब्जे में लेकर व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
Next Story