पंजाब

पुलिस ने एक व्यक्ति को 5 किलो सोने के आभूषणों के साथ किया गिरफ्तार

Admin4
3 March 2023 6:50 AM GMT
पुलिस ने एक व्यक्ति को 5 किलो सोने के आभूषणों के साथ किया गिरफ्तार
x
मलोट। जिला श्री मुक्तसर साहिब के वरिष्ठ पुलिस कप्तान हरमनबीर सिंह गिल के निर्देशों व डी.एस.पी. मलोट बलकार सिंह संधू की हिदायतों पर अंतर्राज्यीय सीमा पर की गई नाकाबंदी और पुलिस की चौकसी से लंबी पुलिस ने एक व्यक्ति को 5 किलो सोने के आभूषणों के साथ गिरफ्तार किया है जबकि उसके पास 2 किलो से कम वजन के सोने के बिल मिले हैं। यह शख्स राजस्थान के एक ज्वैलर से सोना लेकर नकली बिलों पर पंजाब की मंडियों में बेचता था। थाना लंबी के एस.आई. मनिंदर सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम पंजाब, हरियाणा और राजस्थान की सीमा पर वडिंग खेड़ा गांव में मौजूद थी।
मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि महिंद्र कुमार जिला चूरू, मंडल ज्वैलर्स राजस्थान से नकली व जाली बिलों पर सोना लाकर पंजाब में बेचता था। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने महेंद्र कुमार पुत्र रामनिवास को गिरफ्तार कर उसके पास से प्लास्टिक के डिब्बे में बंद 5 किलो सोने के जेवरात बरामद किए। पुलिस ने उक्त व्यक्ति से बिल मांगा तो वह एक किलो 980 ग्राम सोने के बिल ही दिखा सका। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसके व ज्वैलर्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Next Story