पंजाब

पुलिस ने कई मामलों में नामज़द गिरोह के 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Admin4
26 May 2023 1:08 PM GMT
पुलिस ने कई मामलों में नामज़द गिरोह के 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
x
लुधियाना। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में नामज़द गिरोह के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनसे 12 लाख 10 हजार की ड्रग मनी, चार 32 बोर की पिस्टल, दो टेलीफोन एक्सचेंज भी बरामद किए गए। पुलिस ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस कर कई बड़े खुलासे किए, पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी, सट्टेबाजी और हथियारों की बरामदगी सहित विभिन्न मामलों में के नामजद ग्रुप से जुड़े कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है, अलग-अलग मामलों में पुलिस ने इनके पास से 12 लाख 10 हजार रुपये की नशीली दवा, 525 ग्राम हेरोइन, 32 बोर की चार पिस्टल, 12 बोर का एक, 12 जिंदा कारतूस व दो टेलीफोन एक्सचेंज बरामद किया है। इन सभी मामलों में लुधियाना पुलिस द्वारा अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
Next Story