पंजाब

नाबालिगा को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के आरोप में पुलिस की कार्रवाई, मामला दर्ज

Shantanu Roy
29 Sep 2022 4:08 PM GMT
नाबालिगा को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के आरोप में पुलिस की कार्रवाई, मामला दर्ज
x
बड़ी खबर
लुधियाना। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने गत रात्रि एक नाबालिग लड़की का बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। उक्त मामले सम्बंधी थाना प्रभारी गगनप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस को न्यू अशोक नगर के रहने वाले रणधीर झा पुत्र वैद्यनाथ ने शिकायत दर्ज करवाई कि 25 सितम्बर को शाम करीब 5 बजे उसकी 15 वर्षीय लड़की सहेली को मिलने के लिए घर गई थी और रात तक वापस घर नहीं आई, जिसके बाद परिवार वाले अपने तौर पर लड़की की तलाश करते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस दौरान पता चला कि शत्रुगन कुमार नामक लड़का उनकी लड़क़ी को बहला-फुसला कर कहीं भगा ले गया है। पुलिस ने आरोपी खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story