पंजाब

IED मामले में पुलिस की कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
20 Aug 2022 1:22 PM GMT
IED मामले में पुलिस की कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
चंडीगढ़। अमृतसर में पंजाब पुलिस के सब इंस्पेक्टर की गाड़ी में आई.ई.डी. मामले को लेकर अहम खबर सामने आई है। महाराष्ट्र की ए.टी.एस. और पंजाब पुलिस की सांझी कार्रवाई दौरान सफलता हाथ लगी है। महाराष्ट्र और पंजाब पुलिस के सांझे ऑपरेशन दौरान 2 और लोगों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस द्वारा शिरडी के होटल से राजिंदर नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने राजिंदर के साथी कुशल को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के बीच अहम खुलासे होने की संभावना है।
जिक्रयोग्य है कि पुलिस ने आई.ई.डी. लगाने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था। ए.जी.टी.एफ. ने दोनों आरोपियों को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी तरनतारन के रहने वाले बताए गए थे। आरोपी विदेश भागने की फिराक में थे। गौरतलब है कि अमृतसर के रंजीत एवेन्यू सी ब्लॉक घड़ी एक पुलिस की गाड़ी में दो नकाबपोश युवक बम ईमप्लांट कर मौके से फरार हो गए। सी.सी.टी.वी. फुटेज के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप की मच गई थी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों व बम निरोधक दस्ते ने जीप के नीचे से प्लांट किया गया बम कब्जे में ले लिया था। सी.आई.ए. स्टाफ में तैनात सब इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह बागा के घर के बाहर जीप खड़ी थी जिसमें दो नकाबपोश युवकों द्वारा बम ईमप्लांट किया था।
Next Story