
x
खन्ना। थाना सिटी-2 पुलिस ने एक प्रवासी युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 5 किलो 800 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान निरंजन प्रसाद कुशवाहा पुत्र अशोक प्रसाद कुशवाहा निवासी गांव जोकीयारी थाना रक्सौल जिला मोतिहारी बिहार के रूप में हुई है।
सहायक थानेदार सुखविंदर सिंह ने बताया जब वह पुलिस पार्टी के साथ चैकिंग के दौरान अमलोह रोड चौक नजदीक प्रेम भंडारी पाक मौजूद थे तो एक युवक को शक के आधार पर रोकते हुए जब तलाशी ली तो 5 किलो 800 ग्राम चरस बरामद हुई। जांच अधिकारी सहायक थानेदार सुखविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी को माननीय अदालत में पेश करते हुए उसका रिमांड हासिल किया गया है।
Next Story





