पंजाब

पुलिस का एक्शन, 'आप' पार्षद पर सरेआम गोलियां चलाने वाले 2 शूटर गिरफ्तार

Shantanu Roy
3 Aug 2022 1:55 PM GMT
पुलिस का एक्शन, आप पार्षद पर सरेआम गोलियां चलाने वाले 2 शूटर गिरफ्तार
x
बड़ी खबर

मालेरकोटला। 'आप' पार्षद अकबर भोली हत्याकांड मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। पुलिस ने बिजनेस पार्टनर सहित 2 शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 2 मुख्य आरोपी मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद मुरशिद को गिरफ्तार किया है। आप पार्षद अकबर भोली पर आरोपी मोहम्मद आसिफ ने ही गोली चलाई थी। जानकारी के अनुसार अकबर भोली के बिजनेस पार्टनर ने उसकी हत्या करवाई है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अकबर भोली से अढ़ाई करोड़ रुपए उधार लिए थे जिसके चलते उसने अकबर भोली की हत्या करवाई क्योंकि अकबर भोली पैसे वापिस मांग रहा था। आपको बता दें कि मालेरकोटला में 'आप' पार्षद अकबर भोली की जिम में 2 बदमाशों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। अकबर भोली वार्ड नं. 18 के एम.सी. थे।

Next Story