पंजाब

पुलिस ने गोल्डन टेम्पल के पास युवक को अगवा कर गोलियां चलाने वाला मास्टर माइंड तरनतारन से किया गिरफ्तार

Admin4
14 May 2023 1:08 PM GMT
पुलिस ने गोल्डन टेम्पल के पास युवक को अगवा कर गोलियां चलाने वाला मास्टर माइंड तरनतारन से किया गिरफ्तार
x
अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में गोल्डन टेंपल के पास रंजिशन युवक को अगवा करने और गोलियां चलाने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवक की पहचान तरनतारन निवासी लवकिरण सिंह के तौर पर हुई है। आरोपी से पुलिस ने दो अवैध पिस्टल भी बरामद की हैं। कुछ दिन पहले पुलिस ने आरोपी की गर्लफ्रेंड को पकड़ा था, जिसने पीड़ित की रेकी में मदद की थी।
थाना डी- डिवीजन के एसएचओ शिवदर्शन सिंह ने कहा कि 26 अप्रैल को कुछ युवकों ने माहणा सिंह रोड स्थित गोपाल इन होटल के मालिक गौतम भट्टी को अगवा कर लिया था। जिस समय इस घटना को अंजाम दिया गया, लोगों ने आरोपियों की गाड़ी को घेर लिया। लेकिन आरोपी ने सरेआम बाजार में गोलियां चलाते हुए पीड़ित को अपने साथ ले गए।
दरअसल, घटना से कुछ दिन पहले ही पीड़ित का आरोपी लवकिरण सिंह के साथ झगड़ा हो गया था। जिसकी रंजिश में आरोपी ने पहले पीड़ित गौतम को पहले अगवा किया, फिर उसके साथ मारपीट करते हुए पहने हुए गहने चुरा फरार हो गया था। जल्द गाड़ी भी रिकवर करेगी पुलिस एसएचओ शिवदर्शन सिंह ने जानकारी दी कि कुछ दिन पहले एक युवक और एक लड़की को पकड़ा गया था। इनसे भी एक पिस्टल बरामद की गई। पकड़ी गई युवती मुख्य आरोपी लवकिरण सिंह की गर्लफ्रेंड है। वहीं अब पुलिस कार रिकवर करने का प्रयास कर रही है, जिसमें आरोपी को अगवा किया गया था।
Next Story