पंजाब

दूल्हे के साथ चल रहा था फोटोशूट, गाड़ी में दर्जनों लोग उठाकर ले गए दुल्हन

Shantanu Roy
8 Oct 2022 2:52 PM GMT
दूल्हे के साथ चल रहा था फोटोशूट, गाड़ी में दर्जनों लोग उठाकर ले गए दुल्हन
x
बड़ी खबर
तरनतारन। हथियारों के बल पर दर्जन भर लोगों ने दुल्हन का तब अपहरण कर लिया जब वह दूल्हे के साथ फोटो शूट करवा रही थी। दुल्हन को अगवा करने के समय उसकी मां पर भी जानलेवा हमला किया गया। थाना सदर तरनतारन की पुलिस ने कुल 12 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को अपने बयान में पीड़िता की मां अमरजीत कौर निवासी संघा ने बताया कि 6 अक्तूबर को उसकी बेटी जशनप्रीत कौर की शादी करनबीर सिंह पुत्र परगट सिंह निवासी गुलालीपुर के साथ तय हुई थी।
शाम के समय उसकी बेटी व दामाद दोनों अपनी शादी का फोटो शूट करवाने के लिए रसूलपुर नहरां के नजदीक गए थे। मां ने बताया कि जब बेटी व दामाद की फोटोग्राफी हो रही थी तब 2 इनोवा कारों व 2 मोटरसाइकिलों पर सवार रोहित, विक्की दोनों पुत्र साहिब सिंह, गोल्डी, अर्श दोनों पुत्र फत्ता सिंह, साहिब सिंह पुत्र नत्था सिंह निवासी नबीपुर, पलविंद्र सिंह उर्फ पिंदा पुत्र चरण सिंह निवासी अलीपुर, हीरा सिंह निवासी चब्बा अमृतसर, 5 अज्ञात व्यक्ति व महिलाएं सभी बेटी के पास पहुंचे। उन्होंने जान से मारने की नीयत से पिस्तौल से उस पर फायर किया। किसी तरह से बेटी का बचाव हो गया। इसके बाद उक्त आरोपी ने जशनप्रीत कौर को अपनी गाड़ी में बिठाकर ले गए। फायरिंग करते हुए सभी आरोपी फरार हो गए। आरोपियों ने उसकी बेटी को अगवा कर किसी गुप्त स्थान पर रखा है।
Next Story