पंजाब

तेजधार हथियारों से लैस व्यक्तियों ने घर की तोड़फोड़ कर की फायरिंग

Admin4
2 Nov 2022 9:15 AM GMT
तेजधार हथियारों से लैस व्यक्तियों ने घर की तोड़फोड़ कर की फायरिंग
x

पंजाब। फाजिल्का उपमंडल की मंडी लाधुका में बीती रात कुछ लोगों द्वारा एक मकान पर हमला कर उसकी तोड़फोड़ की गई। बताया जाता है कि इस घटना में हवाई फायर भी किए गए जिसके बाद पुलिस यहां पर पहुंची और तफ्तीश शुरू कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मनजोत सिंह रात अपनी कपड़े की दुकान बंद करके अपने मकान में परिवार समेत रोटी खा रहा था तो उसे शोर सुनाई दिया। जब उसने बाहर आकर देखा तो करीब 10 व्यक्ति जोकि निकटवर्ती गांवों से थे के हाथ में तेजधार हथियार व बंदूके थी। उन्होंने उसके मकान की तोड़फोड़ की और हंगामा किया। इन व्यक्तियों ने पिस्तौल के साथ उसके घर की तरफ फायर भी किए।
मनाजोत सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति उसके घर का गेट तोड़ रहे थे जिन्होंने उसको जान से मारने की धमकियां दी। उसने बताया कि वह आरोपियों को जानता है परन्तु उन्होंने उसके साथ पता नहीं किस बात की रंजिश निकाली है वह यह नहीं जानता। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी हथियारों समेत फरार हो गए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा उसके बयान दर्ज कर लिए गए हैं तथा कार्रवाई की जा रही है।
Admin4

Admin4

    Next Story