पंजाब

व्यक्ति ने किया सुसाइड

Admin4
11 March 2023 8:45 AM GMT
व्यक्ति ने किया सुसाइड
x
जालंधर। बस्ती शेख में होली के त्योहार वाले दिन मासूम बच्चे के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। इस मामले में पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं तीसरा आरोपी बलवीर फरार चल रहा था। आज उसने सुसाइड कर अपनी जिदंगी खत्म कर ली।
इलाका निवासियों का कहना है बलबीर एक शरीफ इंसान था और इलाके की व्यक्ति द्वारा उसका इस मामले में झूठा नाम दर्ज करवाया गया। वहीं पुलिस विभाग पर आरोप लगाते कहा कि पुलिस ने बिना जांच पड़ताल के उसका नाम FIR में दर्ज कर दिया था। जिस कारण है परेशान चल रहा था, जिस कारण उसने आत्महत्या कर ली।
पुलिस अधिकारी ने बताया कल बलबीर नाम के व्यक्ति ने आज सुबह 5 बजे आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है।
Next Story