पंजाब

Punjab के लोगों को सुबह भीषण गर्मी से मिली राहत बारिश ने बदला मौसम का मिजाज

Sanjna Verma
27 Jun 2024 12:47 PM IST
Punjab के लोगों को सुबह भीषण गर्मी से मिली राहत बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
x
Punjabपंजाब: पंजाब के लोगों को गुरुवार सुबह भीषण गर्मी से राहत मिली। बुधवार शाम से ही बादलों ने दस्तक दे दी थी और दिन चढ़ते-चढ़ते काले बादल बरसने लगे। अगली सुबह करीब साढ़े चार बजे जालंधर में हुई तेज बारिश से महानगर का तापमान भी थोड़ा गिर गया।
मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र द्वारा Punjab-Haryana, चंडीगढ़ दिल्ली में अगले 4 दिनों के लिए आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश होने का यैलो ALERT जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ अब हिमाचल प्रदेश और आसपास के इलाकों में औसत समुद्र तल से 5.8 कि.मी. ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा रहा है। इसके चलते उत्तर भारत में पड़ते पंजाब, हरियाणा, हिमाचल सहित विभिन्न राज्यों में भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
Next Story