पंजाब

पेट्रोल से भरी बोतल ले टंकी पर चढ़े लोग, जानें क्या है मामला

Shantanu Roy
2 July 2022 4:46 PM GMT
पेट्रोल से भरी बोतल ले टंकी पर चढ़े लोग, जानें क्या है मामला
x
बड़ी खबर

भगता। अपनी भाभी के साथ गांव के तीन व्यक्तियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बावजूद उन्हे गिरफ्तार न करने के आरोप में पीड़िता का देवर और जेठ पेट्रोल से भरी बोतलों को लेकर गांव दयालपुर के वाटर वर्क्स वाली टंकी पर चढ़ गए। जानकारी के अनुसार गुरप्रीत सिंह और संदीप सिंह नामक व्यक्ति यह आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस इस घटना के आरोपी रंजीत सिंह, गुरचेत सिंह और बाजा सिंह को गिरफ्तार करने के बजाय सुलह करने का दबाव बना रही है।

गौरतलब है कि बीते दिनों 23 वर्षीय विवाहिता घर में अपने बच्चों के साथ घर का काम कर रही थी और उसके गांव का ही रणजीत सिंह दो अन्य साथियों गुरचेत सिंह और बाजा सिंह के साथ जबरन घर में आया और बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार सुखबीर सिंह, डीएसपी फूल सतनाम सिंह और पुलिस प्रमुख हरनेक सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत करने की कोशिश की पर यह लोग आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने पर अड़े हुए हैं।

Next Story