पंजाब
महिला से छीना झपटी करके भाग रहे लुटेरों को लोगों ने पकड़ कर की जमकर धुनाई
Shantanu Roy
21 Oct 2022 1:36 PM GMT

x
बड़ी खबर
खन्ना। मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने खन्ना के खटिकां चौक के पास एक पैदल जा रही महिला से मोबाइल फोन और सोने की चेन छीन ली। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे फरार हो गए। महिला के चिल्लाने पर लोगों ने पीछा कर लुटेरों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। पुलिस ने लुटेरों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता सोनू कौर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि वह श्मशानघाट रोड स्थित किसी के घर पर काम करती है। आज जब वह काम पर जा रही थी।
मोटरसाइकिल पर पीछे से आए लुटेरे उसका मोबाइल फोन और सोने की चेन छीन कर भाग निकले। उनके पीछे दौड़ते हुए वह चिल्ला रही थी। उसकी आवाज सुनकर लोगों ने लुटेरों का पीछा किया। लुटेरे लोगों से बचने के लिए ऊच्चा वेहड़ा की तंग गलियों से निकलने लगे, तभी घर के बाहर खड़े दीपक साहनी ने लुटेरों को पकड़ लिया। घटना के बारे में बात करते हुए एस.एच.ओ. रणवीर कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों को हिरासत में ले लिया गया है। उन्हें रिमांड पर लेकर आगे पूछताछ की जाएगी।
Next Story