पंजाब

रिश्वत वसूलने के आरोप में पी.सी.एस. अधिकारी गिरफ्तार

Shantanu Roy
6 Jan 2023 6:00 PM GMT
रिश्वत वसूलने के आरोप में पी.सी.एस. अधिकारी गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
चंडीगढ़। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अपने अभियान के दौरान आज शुक्रवार को लुधियाना में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) के पद पर तैनात पी.सी.एस. अधिकारी नरिंदर सिंह धालीवाल को गिरफ्तार किया है। उक्त अधिकारी पर ट्रांसपोर्टरों से रिश्वत वसूलने के आरोपों के तहत एक्शन लिया गया है। इस संबंधी जानकारी देते विजिलेंस के प्रवक्ता ने बताया कि 18.11.2022 को मुख्यमंत्री एंटी करप्शन एक्शन लाईन में इस संबंधी शिकायत मिली थी, जिसकी जांच दौरान यह पाया गया कि उक्त आरोपी ट्रांसपोर्टरों से चालान न काटने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था।
जांच में पाया गया कि आरटीए नरिंदर सिंह धालीवाल कुछ निजी लोगों की मदद से अलग-अलग ट्रांसपोर्टरों से चालान नहीं काटने के एवज में रिश्वत की रकम वसूल करता था। यह भी पाया गया कि दिसंबर के महीने में उन्हें 4 लाख रुपए की रिश्वत की रकम मिली और जिसमें से उन्होंने 1,70,000 रुपए खुद के लिए इस्तेमाल किए और शेष 2,30,000 रुपए की रिश्वत की रकम पीएचजी बहादर सिंह को सौंप दी थी। इस संबंध में आरटीए नरिंदर सिंह धालीवाल के खिलाफ लुधियाना में भ्रष्टाचार के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं बहादर सिंह 2,30,000 रुपए की रिश्वत राशि भी पेश की, जो आरोपी आरटीए द्वारा उन्हें सौंपी गई थी। उसे कल स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की जांच चल रही है।
Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta