पंजाब

आमदन से अधिक सम्पत्ति बनाने के मामले में विजीलैंस द्वारा पटवारी गिरफ़्तार

jantaserishta.com
11 April 2023 9:45 AM IST
आमदन से अधिक सम्पत्ति बनाने के मामले में विजीलैंस द्वारा पटवारी गिरफ़्तार
x
चंडीगढ़: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम के दौरान आज एस.ए.एस. नगर जिले के ब्लॉक माजरी में तैनात एक राजस्व पटवारी चमकौर लाल, निवासी फेज़ 3बी-1, मोहाली को उसकी आमदन के स्रोतों की अपेक्षा अधिक सम्पत्ति बनाने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि भ्रष्टाचार के द्वारा चल-अचल सम्पत्तियाँ खरीदकर आमदन से अधिक सम्पत्ति बनाने के दोषोंं सम्बन्धी विजीलैंस की जाँच के बाद उक्त पटवारी के खि़लाफ़ यह मामला दर्ज किया गया है।
अधिक विवरण देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि जाँच के दौरान पाया गया कि उसने अपनी आमदन के कुल स्रोतों की अपेक्षा 76 प्रतिशत अधिक खर्चे किए हैं। भ्रष्टाचार के द्वारा एकत्र किया गया अवैध धन को एैडजस्ट करने के लिए उसने अलग-अलग व्यक्तियों के द्वारा अपने बेटे और पत्नी के बैंक खातों में चैक्स या सीधे ट्रांसफर करवाकर भारी रकम जमा करवाई हैं।
पड़ताल में पता लगा है कि उक्त मुलजि़म ने मोहाली के फेज़ 3बी-1 में करोड़ों रुपए ख़र्च कर एक आलीशान मकान बनाया है। इसके अलावा उसके पास महँगी गाड़ीयाँ भी हैं।
उन्होंने बताया कि उक्त दोषी पटवारी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना उडऩ दस्ता, पंजाब, एस.ए.एस. नगर में मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे कल मोहाली की अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले में आगे की जाँच जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story