पंजाब

400 करोड़ के एंजेडा निगम हाउस मीटिंग में 4 मिनट में पास कर देना समझ से परे : प्रदीप छाबड़ा

mukeshwari
9 Jun 2023 11:02 AM GMT
400 करोड़ के एंजेडा निगम हाउस मीटिंग में 4 मिनट में पास कर देना समझ से परे : प्रदीप छाबड़ा
x

चंडीगढ़। नगर निगम करप्शन का अड्डा बना हुआ है। नगर निगम अधिकारी व भाजपा पार्षद डडूमाजरा स्थित डंपिंग ग्राउंड का एजेंडा पास करने पर अडे हुए थे। ऐसा क्यों? यह बड़ा सवाल हैं। नगर निगम में आम आदमी पार्टी के पार्षद डंपिंग ग्राउंड का एजेंडा पास करने का विरोध कर रहे है। उसके बावजूद नगर निगम डंपिंग ग्राउंड का एजेंडा को अमल में लाने के काम में जुटा हुआ है। डड्डूमाजरा में अस्थाई शेड बनाने से लेकर अन्य मशीनरी लगाने व अन्य प्रोजेक्ट्स में करीब 400 करोड़ रुपए के एजेंडे को मात्र 4 मिनट में भी कम समय पास करना समझ से परे हैं। वो भी तब जब आप पार्षद एजेंडा पास न करने की बात बोल रहे थे। भाजपा और नगर निगम अधिकारियों को बहुत जल्दी है कि इस पर काम शुरू हो जाए। मेरा दावा है कि यह एक बहुत बड़ा स्केम निकलेगा। नगर निगम अधिकारी भाजपा के साथ मिलकर बड़ा गोलमाल करने की तेयारी में हैं।

नगर निगम अधिकारी व भाजपा लालच में इस कदर अंधे हो चुके है कि वह डडूमाजरा में रहने वाले हजारों लोगों को भी दाव पर लगाने से पीछे नही हट रहे है। डडूमाजरा में गदंगी को लेकर पहले ही बुरे हाल है। अब नगर निगम एक ओर अस्थाई शेड लगाने में लग गया हैं। डडूमाजरा में जो प्लांट पहले लगाया था वो तो अभी सिरे नही चढ़ा । अब एक ओर गलती दोहराने की तेयारी हो रही हैं। प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि नगर निगम का दावा है कि डंपिंग ग्राउंड से सैकड़ो टन कचरा खाद बनाकर भेजा जा चुका है। पहले उसकी इसकी जानकारी सार्वाजनिक की जाए कि किस कंपनी को कितनी और किस दाम पर खाद बनाकर भेजी गई। असल में नगर निगम ने जो आकड़ा प्रकाशित किया है वो एक भ्रम हैं। सच तो यह है कि कचरे को छोटे हिस्से में बांटकर वहीं साथ पडे खाली स्थान पर फैंका जा रहा हैं। अब तीसरा पहाड़ बनने को तैयार है।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story