Panjab: पैरोल पर बाहर आया डबल मर्डर का दोषी, फिर दो हत्याएं करने के बाद गुजरात में गिरफ्तार

Panjab पंजाब: डबल मर्डर केस में उम्रकैद की सजा काट रहा हरविंदर सिंह उर्फ पिंडा, जो DSP बलराज गिल और एक महिला की हत्या का दोषी है, ने पैरोल के दौरान फिर दो लोगों की हत्या कर दी और फरार हो गया। 25 फरवरी 2025 को जेल से पैरोल पर बाहर आया पिंडा 23 अप्रैल को वापस लौटना था, लेकिन 19 अप्रैल को फगवाड़ा में एक वकील और एक महिला की हत्या कर गुजरात भाग गया।
फगवाड़ा पुलिस की सूचना पर गुजरात के कच्छ जिले के लाकड़िया गांव में एक ढाबे से उसे गिरफ्तार किया गया। पिंडा ने पूछताछ में वकील और उसकी साथी की हत्या की बात स्वीकार की है। फिलहाल दोनों के शवों का पता नहीं चल पाया है।
2012 में लुधियाना के गोल्फ लिंक इलाके में हुए डबल मर्डर केस में उसे दो अन्य के साथ उम्रकैद मिली थी। अब लुधियाना पुलिस ने भी उसे पैरोल का उल्लंघन करने पर दोबारा गिरफ्तार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।





