पंजाब

फैक्ट्री में सिलेंडर फटने से आग लगने के कारण दहशत फैली

Admin4
26 Aug 2023 5:26 PM IST
फैक्ट्री में सिलेंडर फटने से आग लगने के कारण दहशत फैली
x
जालंधर। जालंधर में देर रात फोकल प्वाइंट के पास एक निर्माणाधीन फैक्ट्री में सिलेंडर फटने से आग लगने के कारण दहशत फैल गई और मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। थाना फोकल प्वाइंट के प्रभारी नरिंदर मोहन भी मौके पर पहुंच गए। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि घायलों को अंदर से बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन अंदर कितने लोग थे, इसकी कोई जानकारी नहीं है। पुलिस के मुताबिक फैक्ट्री अभी निर्माणाधीन थी। अंदर किसी ने सिलेंडर के पास बीड़ी गिरा दी थी जिससे धमाका हुआ और बाद में आग लग गई।
Next Story