पंजाब

शहर में चोर गिरोह की दहशत, असमंजस में पुलिस

Shantanu Roy
30 July 2022 5:16 PM GMT
शहर में चोर गिरोह की दहशत, असमंजस में पुलिस
x
बड़ी खबर

लुधियाना। शहर में आजकल एक चोर गिरोह ने दहशत मचा रखी है। इससे पहले गिरोह चंडीगढ़ रोड़, गांव झांडे और गिल रोड पर वारदातें कर चुका है। पुलिस को एक सी.सी.टी.वी. फुटेज मिली है जोकि चंडीगढ़ रोड की है जिसमें नजर आ रहे आरोपी बिना कपड़ों के हैं। इसे कोई चड्डी गिरोह कह रहा है, तो कोई काला कच्छा गिरोह बता रहा है। इस गिरोह की सी.सी.टी.वी. वीडियो शहर में काफी वायरल हो रही है। फिलहाल पुलिस आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। दरअसल, वायरल वीडियो में 5 से 6 लोग नजर आ रहे हैं जोकि सिर्फ चड्डी (हाफ पैंट) पहने हाथ में तेजधार हथियार लेकर घूम रहे हैं।

सड़क पर एक वाहन चालक आता है लेकिन गैंग के लोग उसे देखकर पत्थरों के पीछे छिप जाते हैं। आरोपी अभी तक 4 से 5 वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस के पास पहले कई शिकायतें आई हैं इसलिए देर रात को उक्त गिरोह को पकड़ने के लिए भी पुलिस ने नाइट डोमिनेशन शुरू की थी लेकिन कुछ दिनों से गिरोह की गतिविधियां कम हो गई हैं इसलिए अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। उधर, पुलिस कमिश्नर डॉ. कौस्तुभ शर्मा का कहना है कि यह कोई चोर गिरोह हो सकता है जोकि बाहरी राज्य से आकर वारदातें कर रहा होगा। कुछ संदिग्ध लोगों की लिस्ट बनाई गई है। जांच चल रही है, आरेपियों को जल्द पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।
Next Story