पंजाब

घर पर फायरिंग से दहशत, रंगदारी मांगने पहुंचे पाक डॉन के शूटर

Saba Naaz
24 Jun 2025 9:07 PM IST
घर पर फायरिंग से दहशत, रंगदारी मांगने पहुंचे पाक डॉन के शूटर
x

Jalandhar जालंधर : जालंधर के गुलाब देवी रोड स्थित अमन नगर में देर रात एक घर पर फायरिंग से दहशत फैल गई। फायरिंग के बाद शूटर्स एक बाइक पर भाग निकले।

यह घर एनआरआई का है। फायरिंग पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने अपने गुगों के जरिये करवाई है, क्योंकि पुर्तगाल में रेस्टोरेंट चलाते बलवीर सिंह के बेटे जतिंदर सिंह ने उसे रंगदारी नहीं दी थी। भट्टी ने 30 लाख रुपये मांगे थे तो डराने के लिए फायरिंग की वीडियो बनाकर एनआरआई को भट्टी ने खुद ही शेयर की। एनआरआई ने अपनी फैमिली को कॉल की तो पिता बोले कि घर के गेट पर गोलियां चली हैं। गेट पर गोलियों के निशान दिखाई दे रहे थे। क्राइम सीन से 4 खोल मिले हैं।

सूचना मिलने पर डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों फोर्स समेत क्राइम सीन पर पहुंच गए। पुलिस ने एरिया सील करके शूटर्स की तलाश शुरू की, लेकिन रात 12 बजे तक कोई सुराग नहीं मिला था। डीसीपी ढिल्लों ने कहा कि वीडियो की जांच की जा रही है। इसमें एक शूटर्स दोनों हाथ से गोलियां चला रहा है। अमन नगर के रहने वाले बलवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा जतिंदर सिंह करीब 15 साल से पुर्तगाल में है। वहां उसका रेस्टोरेंट है। बेटे ने बताया था कि शुक्रवार को पाकिस्तान के डॉन भट्टी ने उसे डराया और धमकी दे रहा है कि 30 लाख दे, नहीं तो वह उसके घर पर फायरिंग करवा देगा। बलवीर ने कहा कि बेटा डरा नहीं था।

रात बेटे का फोन आया कि क्या घर के बाहर गोलियां चली हैं तो बताया कि आवाज सुनाई दी है। वे लोग घर में ही हैं और बाहर नहीं गए। इसके बाद बलवीर खुद बाहर आए और पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल करके सूचना दी। फायरिंग से पहले एनआरआई और भट्टी के बीच तीखी बहस भी हुई थी क्योंकि उसने भट्टी का फोन नहीं उठाया था। एनआरआई की बहस हुई तो भट्टी ने धमकी दी कि तेरे बाप को मारेगा। एनआरआई ने भट्टी से कहा कि तगड़ा होकर आए। यह बात सुनकर भट्टी भड़क गया और धमकी दी कि वह उसके रेस्टोरेंट पर भी फायरिंग करेगा। इसके बाद दोनों में खूब गाली गलौज हुआ था।

Next Story