पंजाब
Pakistani के लिए जासूसी करने वाला एजेंट जालंधर में दबोचा गया
Tara Tandi
16 May 2025 11:18 AM IST

x
Jalandhar जालंधर: गुजरात पुलिस ने जालंधर पुलिस की मदद से भार्गव कैंप क्षेत्र में छापामारी कर पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया है। जासूस की पहचान मोहम्मद मुर्तजा अली के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 4 मोबाइल और 3 सिम बरामद किए गए हैं। वह अली गांधी नगर में किराए पर रहता था। पता चला है कि जब भारत-पाकिस्तान में तनाव था तो आरोपी भारतीय न्यूज चैनल की एप्प बनाकर, जिसमें सभी भारतीय न्यूज चैनल चलते थे, पाकिस्तान की आईएसआई को भारत के भीतर चल रहे हालातों की खबर देता था।
इसी एप्प को देने के लिए अली ने पाकिस्तान से काफी पैसे भी मंगवाए। माना जा रहा है कि उसने और भी कई इनपुट पाकिस्तान से साङो किए। गुजरात पुलिस की माने तो हाल ही में अली ने 25 मरले का प्लाट खरीदा था जिस पर डेढ़ करोड़ रुपए खर्च करके वह आलीशान घर बना रहा था। पुलिस ने उसका बैंक खाता खंगाला तो एक माह में 40 लाख रुपए की ट्रांजेक्शन पाई गई। आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। इससे भारत ने जब-जब भी पाकिस्तान में भारत के चैनल दिखाने बंद किए तो अली उनके एप्प बना कर पाकिस्तान भेज दिया करता था। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार करके गुजरात लाया जा रहा है।
TagsPakistani जासूसएजेंट जालंधर दबोचाPakistani spyagent arrested in Jalandharजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





