पंजाब

गुरदासपुर में सीमा के समीप पाकिस्तानी ड्रोन देखा

Admin4
9 Feb 2023 3:29 PM IST
गुरदासपुर में सीमा के समीप पाकिस्तानी ड्रोन देखा
x
चंडीगढ़। पंजाब के गुरदासपुर जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के समीप एक पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों द्वारा गोलीबारी किए जाने के बाद यह पड़ोसी देश लौट गया. बीएसएफ के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि बुधवार को रात करीब नौ बजकर 40 मिनट पर गुरदासपुर में आदिया सीमा चौकी के समीप ड्रोन दिखाई दिया और बल के जवानों द्वारा गोलियां चलाये जाने के बाद यह मानव रहित यान पाकिस्तान लौट गया.
अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ जवानों ने पाकिस्तानी ड्रोन पर 16 गोलियां चलाईं और रोशनी पैदा करने वाले एक बम का भी उपयोग किया. उन्होंने बताया कि तलाश अभियान जारी है.
Next Story