पंजाब

फाटक पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन के नीचे आई महिला के कटे पैर

Admin4
7 July 2023 1:27 PM GMT
फाटक पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन के नीचे आई महिला के कटे पैर
x
जालंधर। जालंधर के अड्डा होशियारपुर फाटक पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां फाटक बंद होने के बावजूद नीचे से गुजर रही महिला ट्रेन के नीचे आ गई। इस हादसे में महिला के दोनों पैर बुरी तरह से कट गए। हालांकि लोगों ने महिला को आवाज लगाकर रोकने की भी कोशिश की। लेकिन महिला ने किसी की ना सुनी। जीआरपी पुलिस और स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार महिला को सुनाई नहीं देता है। जिसके कारण उसे ना ही ट्रेन की आवाज सुनाई दी जबकि महिला वहां पर काफी समय से तड़प रही है।
Next Story