पंजाब

धान की रोपाई से बिजली की डिमांड बढ़ी; जालंधर में 5 हजार एकड़ में अभी भी पानी

SANTOSI TANDI
11 Aug 2023 9:49 AM GMT
धान की रोपाई से बिजली की डिमांड बढ़ी; जालंधर में 5 हजार एकड़ में अभी भी पानी
x
अभी भी पानी
पंजाब में मानसून सुस्त होता जा रहा है। आने वाले 3 दिनों में माझा, दोआबा और पूर्वी मालवा में बारिश के आसार बन रहे हैं। शनिवार 14 जिलों में बारिश के आसार मात्र 25 प्रतिशत है और सामान्य बारिश रहने का अनुमान है। वहीं रविवार और सोमवार को हिमाचल से सटे इलाकों में 50 प्रतिशत तक बारिश के आसार बन रहे हैं। यहां मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
वहीं, बीते महीने बारिश अधिक होने से बिजली की डिमांड सामान्य रही, लेकिन इस महीने गर्मी अधिक बढ़ने और पंजाब के बाढ़ से हालात से उभरने के बाद दोबारा धान की रोपाई शुरू होने से बिजली की मांग बढ़ने लगी है। बीते कुछ दिनों से बिजली की मांग 14.5 हजार मेगावॉट के करीब पहुंच गई है। जून महीने के बाद अब यह मांग 15 हजार MW के स्तर तक पहुंच रही है। PSPCL के अनुसार यह मांग बीते साल से 20% अधिक है।
पंजाब में अगले कुछ दिनों में बारिश का अनुमान।
पंजाब में अगले कुछ दिनों में बारिश का अनुमान।
जालंधर में 5 हजार एकड़ जमीन में अभी भी पानी
जालंधर की लोहिया तहसील में धक्का बस्ती, गट्टा मुंडी कासो और मंडाला छन्ना में बेशक टूटे हुए धुस्सी बांध बना दिए गए हैं, लेकिन शाहकोट के तहत सतलुज नदी के साथ लगते गांवों में 5 हजार एकड़ जमीन अब भी पानी में डूबी हुई है। जो जमीन पानी की जद से बाहर आ गई है, उसमें 6440 एकड़ में तो किसानों ने दोबारा फिर से धान की रोपाई कर दी है।
पंजाब के विभिन्न शहरों का तापमान।
पंजाब के विभिन्न शहरों का तापमान।
पंजाब के शहरों का तापमान
पंजाब के जिलों में अभी भी सामान्य से कम बारिश दर्ज की जा रही है। अधिकतर जिलों में पॉकेट रेन देखन को मिल रही है।
अमृतसर- जिले का न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो बीते दिन से 0.6 डिग्री कम रहा। वहीं आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।
जालंधर- जिले का न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो बीते दिन से 0.1 डिग्री अधिक रहा। वहीं आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।
लुधियाना- जिले का न्यूनतम तापमान बीते दिन से 1.8 डिग्री कम 26.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बीते 24 घंटों में यहां 3.2 MM बारिश भी दर्ज की गई। वहीं आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।
Next Story