पंजाब

पंजाब की मंडियों में धान की खरीद 100 लाख टन के पार: कटारूचक्क

Admin Delhi 1
30 Oct 2022 10:29 AM GMT
पंजाब की मंडियों में धान की खरीद 100 लाख टन के पार: कटारूचक्क
x

पंजाब न्यूज़: पंजाब की मंडियों में धान की आवक चरम पर पहुँच गई है और अब तक 105 लाख टन धान मंडियों में पहुंच चुका है। यह जानकारी शनिवार को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क दी। खरीद सीजन शुरू होने के केवल चार सप्ताह के अंदर मंडियों में अब तक 105 लाख टन से अधिक धान की आवक हुई है। जिसमें से तकरीबन 104 लाख टन धान की खरीद हो चुकी है। कटारूचक्क ने बताया कि खरीद के पहले दिन से जिस मंडी में भी किसान अपनी फ़सल लेकर आया है। वहाँ फ़सल की समय पर खरीद, भुगतान और उठाव हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य भर में बारदाने, मंडी लेबर और यातायात के सभी उचित प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने पिछले चार सप्ताह के दौरान लगभग हर जिले की मंडियों का दौरा किया है और सभी हितधारकों ने उनके दौरे के दौरान खरीद प्रबंधों पर तसल्ली अभिव्यक्त की है।

कटारूचक्क ने बताया कि अब तक राज्य की मंडियों में प्रतिदिन लगभग 7.5 लाख टन धान की आमद हो रही है और उसी दिन ही लगभग सारे धान की खरीद भी कर ली जाती है। उन्होंने कहा कि अब तक राज्य भर में केवल एक लाख टन से भी कम धान की खरीद बाकी है, जिससे स्पष्ट है कि ज़्यादातर मंडियों में धान की आमद के दिन ही खरीद की जा रही है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फ़सल की अदायगी के विवरण देते हुए उन्होंने कहा कि किसानों के खातों में तकरीबन 15,400 करोड़ रुपए पहले ही जारी किए जा चुके हैं और अन्य 2000 करोड़ रुपए की अदायगी के लिए मंज़ूरी दी गई है और सोमवार को बैंकों के खुलने के उपरांत यह राशि भी जारी कर दी जायेगी। उन्होंने किसानों की फ़सल का एक-एक दाना खरीदने सम्बन्धी राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव राहुल भंडारी ने कहा कि वह खरीद गतिविधियों पर निजी तौर पर नजऱ रख रहे हैं और खरीद एजेंसियों के सभी प्रबंधन निदेशक खरीद शुरू पर मंडियों का दौरा कर रहे हैं।

Next Story