पंजाब

जिले में आज एक रोगी की मौत, निगम कमिश्नर सहित इतने मामले पॉजिटिव

Gulabi Jagat
16 Aug 2022 5:50 AM GMT
जिले में आज एक रोगी की मौत, निगम कमिश्नर सहित इतने मामले पॉजिटिव
x
महानगर में चल रहे कोरोना के प्रकोप से निगम कमिश्नर शेना अग्रवाल सहित 37 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। निगम कमिश्नर के नजदीकी सूत्रों ने बताया पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में आए सभी लोगों को आगाह कर दिया गया है कि वह समय रहते अपनी जांच करा लें। इन्हीं कारणों से आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के लुधियाना आगमन के समय वे मौके पर नहीं दिखी। पॉजिटिव मरीजों में 33 मरीज जिले के रहने वाले हैं जबकि 4 दूसरे जिलों आदि से संबंधित हैं। दूसरी ओर एक 90 वर्षीय मरीज की फोर्टिस अस्पताल में कोरोना से मौत हो गई। समराला के समीप स्थित एक गांव का रहने वाला था जिले से आज भेजेंगे सैंपल्स में से 1327 सैंपल की जांच की गई। पॉजिटिव मरीजों के बाद पॉजिटिविटी दर आशिक वृद्धि के साथ 2.19 प्रतिशत दर्ज की गई है। 78 मरीजों को आज ठीक होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया है
जिले में कल 326 जगह पर लगेगा कोरोना का टीका
मंगलवार को जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 326 जगह पर वैक्सीनेशन कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। इनमें से 12 के विभिन्न स्कूलों में तथा 5 औद्योगिक क्षेत्र में लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि 154 जगह पर कोवीशील्ड, 86 जगह पर कोवैक्सिंग तथा 69 जगह पर कोरबेवेक्स नामक वैक्सीन लगाई जाएगी।
Next Story