पंजाब

डेढ़ साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार

Admin4
10 Feb 2023 6:56 AM GMT
डेढ़ साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार
x
लुधियाना। यहां के बाड़ेवाल गांव में उस समय इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई, जब डेढ़ साल की बच्ची के साथ 17-18 साल के लड़के ने दुष्कर्म किया। जानकारी के अनुसार गांव बाड़ेवाल निवासी डेढ़ साल की बच्ची को राजा नामक लड़का कुछ खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। यहां खाली प्लॉट में उसने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर खुद ही बच्ची को घर ले आया। उसने बच्ची को घर पर छोड़ा और फरार हो गया। बच्ची के बुरी तरह रोने की आवाज सुनकर मां ने देखा तो बच्ची के कपड़े खून से लथपथ थे। यह सब देख मां के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत सराभा नगर थाने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Next Story