पंजाब

कत्ल मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Admin4
14 May 2023 10:07 AM GMT
कत्ल मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
x
खरड़। खरड़ के गांव पक्की रूड़की में शुक्रवार को हुए बंबीहा गैंग के सदस्य प्रदीप उर्फ दीपा के मर्डर केस में घड़ुआं पुलिस ने लारैंस गैंग के सदस्य एवं इस मर्डर के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसकी पहचान परमिंद्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा उक्त आरोपी को खरड़-लुधियाना हाईवे पर भागोमाजरा टोल प्लाजा के निकट नाके के दौरान शुक्रवार देर रात को गिरफ्तार कर लिया था। उसे शनिवार को खरड़ कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। रिमांड के दौरान पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपी से गहनता से पूछताछ के साथ-साथ इसके पीछे के अन्य सुरागों का पता लगाकर इसमें शामिल बाकी आरोपियों की धरपकड़ के लिए उनके छिपे होने की संदिग्ध जगहों पर छापेमारी कर रही है।
Next Story