पंजाब
अमृतसर में सचिन पायलट की साइकिल रैली के विरोध पर कांग्रेस नेता बोले- काली झंडी हमारे लिए काला टीका
jantaserishta.com
13 Nov 2026 10:20 AM IST

x
अमृतसर: कांग्रेस नेताओं सचिन पायलट, डॉ. राज कुमार वेरका और सुखविंदर सिंह डैनी बंडाला ने गुरुवार को 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों, संगठनात्मक एकता और टिकट चयन को लेकर चर्चा की। डॉ. वेरका ने चरणजीत सिंह चन्नी की रैली के दौरान हुए विरोध को खारिज किया और पायलट ने 'आप' सरकार की आलोचना की।
सचिन पायलट ने कहा, "सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और हम फीडबैक ले रहे हैं। पार्टी के अभियान को कैसे मजबूत करना है, इसपर बात हुई। ये बैठक बहुत अच्छी रही है। कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है और सभी चाहते हैं कि पंजाब में कांग्रेस जीते। सभी एकजुट हैं और सभी चाहते हैं कि पंजाब में कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में लीड करे। आप सरकार का जाना तय है और कांग्रेस को जनता आशीर्वाद देगी।"
डॉ. राज कुमार वेरका ने कहा, "सचिन पायलट आए हैं और जिस शहर में जाते हैं, कांग्रेस के सीनियर-जूनियर सभी नेताओं से मिलते हैं, कार्यकर्ताओं से मिलते हैं और उनका भी मनोबल बढ़ता है कि उनका नेता उनसे मिलने के लिए आया है। वो सब लोगों से आकर मिलते रहते हैं और ये तो पारिवारिक मिलन है, परिवार के साथ तो मिलते रहते हैं।"
उन्होंने कहा कि हमारा मकसद तो कांग्रेस को बुलंदियों पर ले जाना है और 2027 का चुनाव है और उसके लिए फील्ड तैयार करना है और अपने कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाना है। सचिन पायलट की साइकिल रैली में दिखाई गई काली झंडी को लेकर डॉ. वेरका ने कहा कि आम आदमी पार्टी के लोग दस-बीस लोगों को लेकर काली झंडी दिखा रहे हैं। एक तरफ दस हजार बंदों का झुंड है, एक तरफ काली झंडी है।
उन्होंने कहा कि सचिन पायलट ने कहा था कि ये जो काली झंडियां दिखा रहे हैं ना, ये हमारे लिए काला टीका है और ये नजर न लगे, इसलिए काम कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह डैनी बंडाला ने कहा, "सचिन पायलट जिला कांग्रेस अमृतसर ग्रामीण के दफ्तर में पहुंचे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं और हमारे सभी पदाधिकारियों से मुलाकात की। वे हमारे सभी एमएलए प्रत्याशियों, सभी कार्यकर्ताओं और सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि रात के 11 बजे का समय है और इस टाइम के अंदर भी कांग्रेस कार्यकर्ता इतनी भीड़ में, आप देख रहे हो, बाहर उनसे मिलने वालों की कतार लगी होगी और बहुत बड़ा जोश और जो प्यार का संकेत है, वो कांग्रेस पार्टी के प्रति साफ झलकता नजर आ रहा है। और रात के 11 बजे इस टाइम पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अंदर, आप देख रहे हैं कि इतनी भीड़ लोगों की यहां पर हमारे वर्करों की, साथियों की लगी हुई है।
सुखविंदर सिंह डैनी बंडाला ने कहा कि यह साफ संकेत दे रहा है कि 2027 में विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस एक बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन करने जा रही है। वो दिन दूर नहीं है, जिस दिन कांग्रेस यहां पर पंजाब के अंदर राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में, सचिन पायलट और प्रताप सिंह बाजवा के नेतृत्व में कांग्रेस अपनी सरकार गठित करेगी।
एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि टिकट देना या न देना पूरी तरह पार्टी हाई कमांड के अधिकार क्षेत्र में है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर कार्यकर्ता को अपनी बात रखने और मांग करने की पूरी आजादी है, लेकिन अंतिम फैसला मेरिट के आधार पर होगा। पार्टी उन्हीं उम्मीदवारों को चुनेगी, जो जीतने की क्षमता रखते हैं और विधानसभा चुनाव में सबसे अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





