पंजाब

दशहरे के दिन युवक को झूला झूलना पड़ा महंगा, हुआ दिल दहला देने वाला हादसा

Shantanu Roy
7 Oct 2022 2:16 PM GMT
दशहरे के दिन युवक को झूला झूलना पड़ा महंगा, हुआ दिल दहला देने वाला हादसा
x
बड़ी खबर
लुधियाना। दशहरा मेले में बुधवार रात साढ़े दस बजे झूला झूलते समय 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की खबर सामने आई है। मृतक के चचेरे भाई तरसेम सिंह पुत्र नछतर सिंह निवासी खालपुर फतेहगढ़ साहिब ने पुलिस को दी शिकायत में मेले के प्रंबधकों पर आरोप लगाते हुए कहा कि मृतक गगनदीप नवासी मुंडियां खुर्द लुधियाना निवासी रात में अपने दोस्तों के साथ मेला देखने गया था। जिसके बाद गगनदीप सिंह अपने दोस्तों के साथ नाव के झूले में बैठा था जहां अचानक से करंट आ गया जिससे गगनदीप सिंह की करंट के कारण झूले में से नीचे गिर गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने गगनदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष संजीव कपूर ने बताया कि शिकायतकर्ता के बयान पर आरोपित झूले वाले के खिलाफ 304-ए का मामला दर्ज कर मृतक गगनदीप सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
झूलों में करंट नहीं था, किसी और कारण से युवक की मौत : मोहम्मद सोहराब
मृतक गगनदीप सिंह की मौत के संबंध में मेला प्रबंधन के मीडिया प्रभारी मोहम्मद सोहराब से बात करते हुए उन्होंने बताया कि गत रात करीब साढ़े 10 बजे वह घटना स्थल पर नाव के झूले के पास था। उस वक्त करीब 70 लोग झूले में बैठे थे। झूले में करंट जैसा कुछ नहीं था। झूले में बैठे अन्य किसी व्यक्ति को करंट नहीं लगा। झूला रुकते ही गगनदीप सिंह झूले में गिर पड़ा, जिसके बाद उन्हें खून की उल्टी हुई, जिस पर गगनदीप सिंह को उनके साथियों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गगनदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया।
Next Story