पंजाब

ओडिशा ट्रेन हादसा: पंजाब के मुख्यमंत्री ने पीड़ा जताई

Rani Sahu
3 Jun 2023 5:21 PM IST
ओडिशा ट्रेन हादसा: पंजाब के मुख्यमंत्री ने पीड़ा जताई
x
चंडीगढ़ (आईएएनएस)| पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ओडिशा के बालासोर जिले में हुई ट्रेन दुर्घटना पर शनिवार को दु:ख और पीड़ा व्यक्त की। इस हादसे में अब तक 261 लोगों के मारे जाने की सूचना है और अन्य 900 से ज्यादा लोग घायल बताये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के प्रति दिली संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्न से उनहें इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भी प्रार्थना की।
--आईएएनएस
Next Story