पंजाब

NSUI के पंजाब प्रधान ने लगाई सुरक्षा की गुहार

Admin2
11 Jun 2022 5:02 PM IST
punjab, jantaserishta, hindinews
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : एनएसयूआई पंजाब इकाई के प्रधान अक्षय शर्मा ने गैंगस्टरों से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा के लिए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में गुहार लगाई है। हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा करते हुए एडीजीपी को याची के मांगपत्र पर निर्णय लेने का आदेश दिया है। याचिका दाखिल करते हुए अक्षय शर्मा ने बताया कि गैंगस्टर उसे फोन कर लगातार धमकी दे रहे हैं। याची ने इस संदर्भ में पंजाब सरकार को मांगपत्र भी सौंपा था।शर्मा ने हाईकोर्ट से अपील की है कि उसे सुरक्षा मुहैया करवाई जाए। इसके साथ ही याची को उसके खर्च पर उसकी गाड़ी को बुलेटप्रूफ करवाने की अनुमति दी जाए। हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब के एडीजीपी को आदेश दिया कि वह याची के मांगपत्र पर विचार करे। यदि आवश्यक हो तो इस पर उचित आदेश जारी किया जाए। इस आदेश के साथ ही हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा कर दिया।

सोर्स-amarujala

Next Story