पंजाब

'पंचायतों को एक रुपया नहीं दिया', प्रताप सिंह बाजवा का पंजाब सरकार पर हमला

SHIDDHANT
11 Dec 2025 10:44 PM IST
पंचायतों को एक रुपया नहीं दिया, प्रताप सिंह बाजवा का पंजाब सरकार पर हमला
x
Delhi दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि चार साल से सरकार ने पंचायत को एक रुपया नहीं दिया है। अब तो जहर खाने के पैसे नहीं हैं, तो अब क्या देंगे? एक साल बाद कांग्रेस की सरकार आएगी, वह पैसे देगी। उन्होंने चुनाव आयोग पर निशाना साधा और नवजोत कौर सिद्धू मामले पर भी प्रतिक्रिया दी। प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इन्होंने चार साल में पंचायत को एक रुपया नहीं दिया है। सरपंची पंचायत बने हुए एक साल से अधिक हो गया, लेकिन उन्हें कोई फंड नहीं दिया गया। अब लोगों के पास जहर खाने के पैसे नहीं हैं, तो अब क्या देंगे?

उन्होंने कहा कि अब तो एक साल बाद कांग्रेस सरकार में आएगी और वही लोगों को पैसे देगी। ये क्या देंगे? इन्होंने सरपंचों से पैसे लिए हैं, इन्हें देना कुछ भी नहीं है। चुनाव आयोग पर तंज कसते हुए प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि चुनाव आयोग के मुंह में दांत ही नहीं है। देश के चुनाव आयोग और राज्य के चुनाव आयोग, दोनों के मुंह में दांत नहीं हैं। इनसे कुछ भी कहते रहो, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। कांग्रेस पार्टी के हाईकमान द्वारा नवजोत कौर सिद्धू की रिपोर्ट तलब करने के मामले में उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान ही इस पर जवाब दे सकती है।

अन्य नेताओं द्वारा पैसे मांगने के आरोप लगाए जाने पर प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि ये लोग चार साल से सो रहे थे क्या? कम से कम अब इन्हें विजिलेंस के पास जाकर जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर आदमी शोहरत का भूखा है। वह सोचता है कि इस तरह के बयान देकर वह मीडिया की सुर्खियों में बना रहना चाहता है। भाजपा नेता और कांग्रेस के पूर्व विधायक हरजिंदर सिंह ठेकेदार ने कहा कि वह नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के उस बयान का पूरा समर्थन करते हैं, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि कांग्रेस में किसी को सीएम फेस बनाने के लिए 500 करोड़ रुपए देने पड़ते हैं।
Next Story