पंजाब

चंडीगढ़ में इलेक्ट्रिक व हाईब्रिड वाहनों पर अगले 5 साल तक नहीं लगेगा कोई टैक्स

mukeshwari
25 May 2023 6:16 PM GMT
चंडीगढ़ में इलेक्ट्रिक व हाईब्रिड वाहनों पर अगले 5 साल तक नहीं लगेगा कोई टैक्स
x

चंडीगढ़। ट्रांसपोर्ट विभाग ने चंडीगढ़ में चलने वाले बैटरी वाले वाहनों को अगले 5 साल तक टैक्स अदा न करने की छूट दी है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय के आदेशों को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को डीजल-पेट्रोल वाहनों के बजाय इलेक्ट्रिक वाहन चलाने के लिए यह राहत दी गई है।

शहर में अब लोग धीरे-धीरे पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहनों को लेने की बजाय इलैक्ट्रिक वाहनों को अपना रहे हैं। शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीद करने पर प्रशासन की ओर से लोगों को सबसिडी भी प्रदान की जा रही है। शहर में जहां पहले पेट्रोल व डीजल के आटो ज्यादा होते थे अब उनकी कम ना के बराबर रह गई है। शहर में अब सीएनजी व इलेक्ट्रिक आटो का ही पंजीकरण किया जा रहा है।

आटो चालक इलेक्ट्रिक आटो अपनाकर अच्छी आय कर रहे हैं, वहीं इन्हें बनाने वाली कंपनियां किफायती दरों पर प्रदान कर रही हैं। वहीं शहर में अब इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की संख्या भी धीरे-धीरे बढ़ रही है। आटोमोबाइल कंपनियां भी इलेक्ट्रिक कारों को मार्किट में उतारती जा रही हैं जिसमें एक बार फुलचार्ज पर 250 किमी की क्षमता मिल रही है। प्रशासन की ओर से इलेक्ट्रिक वाहनों पर अगले पांच साल तक कोई टैक्स नहीं लगाने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story