पंजाब

लॉरेंस बिश्नोई के घर NIA की छापेमारी, माता-पिता से की लंबी पूछताछ

Shantanu Roy
13 Sep 2022 1:58 PM GMT
लॉरेंस बिश्नोई के घर NIA की छापेमारी, माता-पिता से की लंबी पूछताछ
x
बड़ी खबर
फाजिल्का। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई को लेकर पंजाब पुलिस और अन्य एजेंसियों द्वारा जांच की जा रही हैं। इसी जांच के क्रम में आज सुबह 5 बजे एन.आई.ए. (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) की टीम ने फाजिल्का जिले के गांव दुतारा स्थित लॉरेंस बिश्नोई के घर पर छापेमारी की। मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी के दौरान लॉरेंस के घर सिर्फ उसके माता-पिता ही थे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया लॉरेंस के गांववासी प्रवीन कुमार ने बताया कि आज सुबह एन.आई.ए. की टीम द्वारा लॉरेंस के घर सुबह 5 बजे बिना बताए 60 के करीब पुलिस मुलाजिमों द्वारा रेड की ई और लॉरेंस बिश्नोई के माता-पिता से पूछताछ की। जानकारी के अनुसार इस दौरान लॉरेंस बिश्नोई के माता-पिता ने एन.आई.ए. टीम को सहयोग दिया। इस बीच टीम ने लॉरेंस बिश्नोई के परिवार से लंबी पूछताछ की।
Next Story