पंजाब

11 जुलाई को नव नियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ की ताजपोशी होगी

Shreya
9 July 2023 7:05 AM GMT
11 जुलाई को नव नियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ की ताजपोशी होगी
x

चंडीगढ़। भाजपा पंजाब के नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ का ताजपोशी समारोह 11 जुलाई, 2023 को सुबह 11:00 बजे पंजाब भाजपा कार्यालय सेक्टर 37ए चंडीगढ़ में किया जाएगा।

पंजाब भाजपा के प्रदेश मीडिया संयुक्त सचिव हरदेव सिंह उभ्भा ने बताया कि इस प्रोग्राम में विजय रूपाणी, प्रभारी भाजपा पंजाब एवं पूर्व मुख्यमंत्री (गुजरात) नरेंद्र सिंह रैना, राष्ट्रीय सचिव एवं सह-प्रभारी भाजपा पंजाब सोम प्रकाश, राज्यमंत्री, भारत सरकार और पंजाब भाजपा का पूरा नेतृत्व उपस्थित रहेगा।

उन्होने बताया कि नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष के ताजपोशी समागम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह और गर्मजोशी है और इस आयोजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Next Story