पंजाब

आज रिलीज होगा दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला का नया गीत

Ritisha Jaiswal
23 Jun 2022 3:03 PM IST
आज रिलीज होगा दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला का नया गीत
x
पंजाब के दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला का नया गीत गुरुवार शाम छह बजे रिलीज किया जाएगा।

पंजाब के दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला का नया गीत गुरुवार शाम छह बजे रिलीज किया जाएगा। सिद्धू के सोशल मीडिया अकाउंट से यह जानकारी दी गई है। मूसेवाला का नया गीत SYL (एसवाईएल) मुद्दे पर आधारित है। इसे उनके यू ट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।

मूसेवाला की 29 मई को हत्या कर दी गई थी। सिद्धू का नाम पंजाब के बेहतरीन गायकों में शुमार था। हालांकि उनके गानों पर विवाद होता था, लेकिन उनके गानों को फैंस काफी पसंद करते थे। 29 मई को ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी गई थी। उनकी मौत की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। उनकी मौत से उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा था। सिद्धू मूसेवाला का पूरा नाम शुभदीप सिंह सिद्धू है। 11 जून 1993 को मूसेवाला का जन्म मानसा के गांव मूसा में हुआ था।
सिद्धू मूसेवाला की मौत के कुछ दिन बाद उनके पिता बलकौर सिंह ने कहा था कि वे सिद्धू को उसके गीतों के माध्यम से जिंदा रखेंगे।
मूसेवाला के दो वीडियो, जिनमें वह बंदूक दिखा रहे थे, 2020 में वायरल हुए थे। उनमें से एक वीडियो में वह एके-47 राइफल के साथ ट्रेनिंग लेते दिखे थे।
जुलाई 2020 में ही मूसेवाला ने अपना गीत 'संजू' रिलीज किया था, जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को 'बैज ऑफ ऑनर' बताया था।
मूसेवाला एक बार पहले उस समय विवाद में घिर गए थे, जब उन्होंने अपने एक गीत में सिख इतिहास में अंकित माई भागो के बारे में टिप्पणी की थी।


Next Story