पंजाब

लावारिस स्थान पर फेंकी नवजन्मी बच्ची की लाश, नोंच-नोंच कर खा गए कुत्ते

Shantanu Roy
28 July 2022 3:19 PM GMT
लावारिस स्थान पर फेंकी नवजन्मी बच्ची की लाश, नोंच-नोंच कर खा गए कुत्ते
x

फगवाड़ा। फगवाड़ा में उस समय सनसनी फैल गई जब पाश कॉलोनी रीजेंसी टाउन के गेट नंबर 2 के बाहर अज्ञात लोगों द्वारा एक लावारिस स्थान पर नवजात बच्ची के शव को फैंके जाने का मामला प्रकाश में आया है। दुखद बात यह है कि जिस लड़की के शव को अज्ञात लोगों ने झाड़ियों में फैंका हुआ था जिसे कुत्तों और अन्य जानवरों ने बुरी तरह से नोच खाया था। थाना सिटी के एस.एच.ओ. अमनदीप सिंह नाहर ने बताया कि रीजेंसी टाउन में रहने वाले लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी।

उनके इलाके में एक अज्ञात नवजात बच्ची के शव को जानवर और कुत्ते खा रहे हैं जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक बच्ची के शव को कब्जे में लेकर स्थानीय सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा इलाके में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों को खंगाला जा रहा है लेकिन यह पता नहीं चल पाया है कि अज्ञात व्यक्ति कौन थे जिन्होंने नवजात बच्ची के शव को लावारिस जगह पर फैंका है।
Next Story