पंजाब
पड़ोसी तीन महीने तक नाबालिग का करता रहा शारीरिक शोषण, ऐसे खुला राज
Shantanu Roy
15 May 2022 10:09 PM IST

x
लुधियाना। चंडीगढ रोड़ स्थित जी.के. एस्टेट में एक पड़ोसी नाबालिगा के साथ तीन महीने तक जबरदस्ती शारीरिक शोषण करता रहा। बीमार होने पर जब उसके परिवार के लोग उसके डाक्टर के पास लेकर गए तो उसके गर्भवती होने का पता चला, जिस पर परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। थाना टिब्बा की पुलिस ने पीड़िता के बयान पर उत्तर प्रदेश के रहने वाले मोहित के खिलाफ जान से मारने की धमकियां देकर रेप करने व पोक्सो एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि उक्त आरोपी उनके पडोस में रहता था, जब वह घर पर अकेली रहती थी तो उक्त आरोपी उसको धमका कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था, विरोध करने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकियां देता था।
14 मई को उसके पेट में बहुत दर्द हुआ तो उसने अपनी माता को बताया, जब वह उसे डाक्टर के पास लेकर गए तो उसके गर्भवती होने का पता चला। जांच अधिकारी ए.एस.आई. बलदेव राज ने बताया कि पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उसकी तलाश की जा रही है। पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज करवाए जा रहे है और आरोपी की तलाश में रेड की जा रही है।
Next Story





