पंजाब

Nayab Singh सैनी ने लगाया आरोप, पंजाब की आप सरकार ने जनता से किए वादे नहीं किए पूरे

SHIDDHANT
22 Feb 2026 7:50 PM IST
Nayab Singh सैनी ने लगाया आरोप, पंजाब की आप सरकार ने जनता से किए वादे नहीं किए पूरे
x
Ludhiana लुधियाना। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा चुनाव से पहले दावा किया है कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी। लुधियाना पहुंचे नायब सिंह सैनी ने मीडिया से बातचीत के दौरान आम आदमी पार्टी सरकार और पूर्व की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता का आज कोई भी काम बिना रिश्वत दिए नहीं हो रहा है। पंजाब के लोग इस सरकार से तंग आ चुके हैं। यह बात साफ हो गई है कि आने वाला समय भारतीय जनता पार्टी का है, क्योंकि आम आदमी पार्टी ने जो वादे आम लोगों से किए थे, वे पूरे नहीं किए हैं। आम आदमी पार्टी तो भ्रष्टाचार के दलदल में फंस गई है। कांग्रेस पहले इस दलदल में फंसी थी, जनता ने जैसे-तैसे कांग्रेस से पीछा छुड़वाया और आम आदमी पार्टी पर भरोसा किया था।
नायब सिंह सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के लोगों से कहा था कि वे ईमानदार हैं और वे जनता की सेवा करना चाहते हैं। केजरीवाल ने कहा था कि उनकी पार्टी कट्टर ईमानदार है। पंजाब के लोग भोले हैं, विश्वास कर लिया, लेकिन हाथी के दांत खाने और दिखाने के अलग निकले। आज पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार में किसी भी सरकारी ऑफिस में बिना रिश्वत के कोई काम नहीं होता है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर सीएम नायब सैनी ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल का खेल खत्म हो गया है। राहुल बस बिना किसी मकसद के घूम रहे हैं और ऊपर से वे देश को बदनाम करने में लगे हुए हैं। रविवार को सीएम सैनी ने दिल्ली के मंगोलपुरी में सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले ट्रस्ट के 'अंतर्राष्ट्रीय सैनी भवन' का उद्घाटन और प्रतिमा का अनावरण किया।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ये प्रतिमाएं केवल पत्थर नहीं, बल्कि संघर्ष, शिक्षा, समानता, और सामाजिक न्याय के जीवंत प्रतीक हैं। जब समाज में बेटियों की शिक्षा को स्वीकार नहीं किया जाता था, तब सावित्रीबाई फुले ने साहस के साथ शिक्षा का दीप जलाया और महात्मा ज्योतिबा फुले ने सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाई। आज हमें संकल्प लेना चाहिए कि शिक्षा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे और नारी सम्मान तथा समानता के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
Next Story